लोहारी , PAHAAD NEWS TEAM
आज दिनांक 25-09-2021 को लगातार 113वें दिन भी ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र जनजातीय राजस्व गांव लोहारी का धरना प्रदर्शन जारी रहा
सम्भवतः अधिकारों की लडाई लडना तब बेहद आवश्यक हो जाता है जब बात किसी के अस्तित्व तथा जीवन-मरण की हो, और यही लडाई लोहारी के प्रत्येक बच्चे,मातृशक्ति,युवाओं तथा बुजुर्गों द्वारा लगातार 113 दिनों से बिना थके बिना रुके निरंतर लडी जा रही है,यह लडाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध बिल्कुल भी नहीं है यह लडाई उस अनीति के विरुद्ध जो किसी के हक-हकूक को छिनने के लिए आतुर है,यह लडाई है उस विचारधारा के विरुद्ध जो विशुद्ध रुप से जनता को आक्रोशित करती है,यह लडाई है उस कार्यशैली के विरुद्ध जो जिसमें अथाह विरोधाभास है,लोहारी के ग्रामीणों का दुर्भाग्य तो देखिए लगातार 113 दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों की आवाज 70 किलोमीटर दुर राजधानी देहरादून के सचिवालय तक नहीं पहुँच पायी है जहाँ से पुरे प्रदेश में होने वाले जनहित कार्यों की रुपरेखा अंकित की जाती है,बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के मुखिया के संज्ञान में होते हुए भी इस बाबत कोई भी दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया।
लोहारी के ग्रामीणों की मांग है कि जब तक राज्य सरकार 3 जनवरी 2017 के कैबिनेट के प्रस्ताव को पुनः कैबिनेट में लाकर बहाल नहीं कर देती तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
आज धरना स्थल पर श्री मंगल सिंह,सरदार तोमर,दिनेश तोमर,नरेश चौहान,केदार सिंह,बलबीर चौहान,अनिल पंवार,कुम्पाल चौहान,सुखपाल तोमर,संजय चौहान,राजेन्द्र तोमर,प्रियांशु,गजेन्द्र चौहान,अमित चौहान,चतर सिंह,शूरवीर चौहान,टीकम सिंह,रमेश चौहान,महेश चौहान,विजय चौहान,राजपाल तोमर,पूरणचन्द,कल्लू,श्रीमति अनिता देवी,चंदा चौहान,गुल्लो देवी,सुनिता चौहान,उषा तोमर,रोशनी देवी,प्रमिला तोमर,गुड्डी तोमर,शर्मिला तोमर,रेखा चौहान,प्रमिला चौहान,धनवी तोमर,प्रियल,नथो देवी,चिंकी,अन्जू आदि लोग उपस्थित रहे।

