देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण किया और पीठसैंण पहुंचकर स्मारक का उद्घाटन किया. उनके योगदान को भी याद किया। साथ ही उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उन्हें दमदार बल्लेबाज बताया.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि किसी भी देश या राज्य का भाग्य वहां की सरकार की मंशा से तय होता है। मैं पुष्कर सिंह धामी को उनके छात्र राजनीति के दिनों से जानता हूं। उनमें कुछ करने की ऊर्जा, क्षमता और जोश है।

उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज : राजनाथ ने सीएम धामी को बताया ‘मजबूत बल्लेबाज’, कहा- इसलिए 20-20 मैचों के स्लॉग ओवर में उतरे 
उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज : राजनाथ ने सीएम धामी को बताया ‘मजबूत बल्लेबाज’, कहा- इसलिए 20-20 मैचों के स्लॉग ओवर में उतरे
अगर मैं क्रिकेट की भाषा में कहूं तो धामी को 20-20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया है . धामी काफी ‘मजबूत बल्लेबाज’ हैं। उन पर उत्तराखंड के लोगों से काफी उम्मीदें हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
वहीं सीएम पुष्कर धामी ने प्रोत्साहन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। सीएम ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह राज्य के विकास और राज्य के लोगों के हित में निर्णायक कदम उठा रहे हैं. हमारी सरकार निश्चित रूप से लोगों और आपके भरोसे पर खरी उतरेगी।

