भानियावाला , PAHAAD NEWS TEAM
एस०पी०डी फिटनेस हब के संचालक पवन बिजलवान ने भाजपा नेता सौरभ थपलियाल से मुख्य अतिथि बनने का अनुरोध किया था जिसे बीजेपी नेता ने मान लिया। रविवार को भानियावाला , दुर्गा चौक स्थित सेलिब्रेशन गार्डन में ताईक्वांडो बेल्ट प्रोमोशन सेरेमनी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सौरभ थपलियाल शामिल हुए | इनके आने के बाद कार्यक्रम में जान आ गयी थी।
इस कार्यक्रम में नृत्य , योग व ताईक्वांडो की छोटे बच्चों द्वारा सुंदर सुंदर झाँकियाँ प्रस्तुत की गई थी । पवन बिजलवान द्वारा खाने पीने का भी प्रबंध किया गया था .

उत्तराखंड न्यूज : भाजपा नेता सौरभ थपलियाल रविवार को ताईक्वांडो बेल्ट प्रोमोशन सेरेमनी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
डोईवाला नगर पालिका के सभासद कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 10 सभासद ईश्वर रौथाण , वार्ड नम्बर 8 सभासद संदीप नेगी , दीपक पँवार , दीपक कुमाई ,प्रतीक भट्ट ,शिवम बहुगुणा ,विक्रम रावत ,अखिलेश जोशी आदि लोग मौजूद थे ।
ताइक्वांडो क्या है
ताइक्वांडो की बात करते ही हमारे दिमाग में एक आत्म सुरक्षात्मक कला उभर कर आती है।
ताइक्वांडो एक कोरियाई मार्शल आर्ट है जिसमें तेज, ऊंची, कूद और स्पीनिंग किक शामिल हैं। यह एक अत्याधुनिक मार्शल आर्ट है। यह तीन शब्दों से मिलकर बना है। इसमें पहले शब्द ‘टीएसी ‘ का अर्थ है पैरों से रुकना, मारना और कूदना। दूसरे शब्द ‘केडब्ल्यूओएन ‘ का अर्थ है बचाव करना, हाथ से मारना और रोकना और तीसरे शब्द ‘DO’ का अर्थ है कला। ताइक्वांडो एक आत्मरक्षा कला है, जिसमें एक व्यक्ति एक या एक से अधिक लोगों से अपनी रक्षा कर सकता है।

