देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में 31 मार्च तक होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफ कर दिया गया है. इस संबंध में जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2022 तक होने वाली परीक्षाओं में आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.
इस साल राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की है. सरकार ने लगभग 25,000 युवाओं को सरकारी सेवाओं में भर्ती करने का लक्ष्य रखा है। विभिन्न विभागों द्वारा रिक्त पदों से संबंधित अधियाचन चयन परीक्षा कराने वाली संबंधित संस्थाओं को भेजने के लिए निर्देश भी दे दिए गए हैं. विभागों द्वारा भेजे जा रहे रिक्त पदों की सूचना के संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड और अन्य चयन निकायों द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए 100 से 300 रुपये चार्ज किए जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की थी. इसी क्रम में अब सरकार ने आदेश जारी किया है.

