मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

प्रदेश सरकार की संस्तुति पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मे वरिष्ठ भाजपा सदस्य और मसूरी मंडल महामंत्री कुशाल सिंह राणा को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। कुशाल सिंह राणा के सदस्य बनने पर यहां भाजपा ने हर्ष जताया है। उनको बोर्ड का सदस्य बनाये जाने को राज्यसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले कुशाल सिंह राणा ने कहा कि वे पार्टी के प्रति सदा से समर्पित रहे हैं और रहेगें। उन्होंने यहां बतौर मसूरी मंडल महामंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद से उन्हें प्रदेश कार्यसमिति में बतौर सदस्य नामित किया गया। बोर्ड के प्रमुख सचिव ओमकार सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत कुशाल सिंह राणा को सोमवार शाम सदस्य बनाये जाने की सूचना मिली। जिला प्रशासन के पास भी बोर्ड का पत्र पहुंचा है। कुशाल सिंह राणा ने कहा कि पार्ट ने हमेशा उन्हें बहुत सम्मान दिया है।

राम सिंह परिहार ,निंरजन डोभाल , कुशाल सिंह राणा, दिनेश कुमार अग्रवाल , भावना मेहरा , नवनीत राजपूत ,और दीपक टंडन को इन सभी को उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मे गैर सरकारी सदस्य के पद पर तात्कालिक प्रभाव से नामित किया गया है। उक्त महानुभाव को उनके कर्तव्यो , दायित्वों अधिकारी एव सेवावधि के सम्बन्ध मे संबंधित प्रशासकीय विभाग के द्वारा अलग से आदेश निर्गत किये जायेगे .