टिहरी, PAHAAD NEWS TEAM

टिहरी बांध की झील और आसपास के इलाकों में निर्माता-निर्देशक जिगर खान की फिल्म ‘रंगरेजा ‘ के गानों की शूटिंग शुरू हो गई है. गाने को लेक एरिया में तीन दिनों तक शूट किया जाएगा। टिहरी झील लगातार बॉलीवुड और फिल्म इकाइयों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। इससे पहले भी बत्ती गुल मीटर चालू, यारियां, तेरी मेरी यारी, वॉर जैसी फिल्मों में टिहरी झील की खूबसूरती और नई टिहरी को बड़े पर्दे पर बखूबी फिल्माया गया है.

आपको बता दें कि मंगलवार को बॉलीवुड स्टार अनुज सैनी और अनुस्मृति सरकार के साथ निर्देशक जिगर खान की फिल्म रंगरेजा के गानों की शूटिंग अन्य सह-कलाकारों के साथ नई टिहरी, टिहरी बांध झील और आसपास के स्थानों पर फिल्माई गई. श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक एवं लाइन डायरेक्टर कुलदीप पंवार ने बताया कि फिल्म के गानों की शूटिंग तीन दिनों के लिए निर्धारित है. पहले दिन की शूटिंग जीएमवीएन के कॉटेज, इको लॉग हट्स, लेक व्यू रिजॉर्ट और टिहरी बांध में बोटिंग करते की गयी ।

उन्होंने बताया कि निर्देशक ने टिहरी झील में बड़े अक्षरों में गाने के एल्बम को फिर से प्रमोट करने की कोशिश की है. वहीं निर्देशक खान का कहना है कि अगर सरकार बॉलीवुड को बेहतर तरीके से सपोर्ट करती है तो उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं. खासकर टिहरी झील और नई टिहरी शहर की लोकेशन बेहद खूबसूरत है।

अभिनेता अनुज सैनी को टिहरी झील की खूबसूरती पसंद आई। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली और मुंबई जाकर टिहरी झील को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे. बताया कि टिहरी झील में जल्द ही यहां के खूबसूरत मैदानों में महात्मा गांधी पर फिल्म बनाने की योजना है। इस मौके पर परशुराम नौटियाल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर साजिद खान, माही रावत, गोविंद कुमार, जूनियर आर्टिस्ट अंजली थपलियाल, सोनिका रावत, प्रिया उनियाल, अर्चना, पिंकी, लक्ष्मी आर्यन, कृष्ण सरियाल, अभिषेक सरियाल आदि मौजूद थे।