देहरादून , PAHAAD NEWS TEA
शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विश्व के कल्याण और शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गाओं की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
"या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 14, 2021
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।"
आज #महानवमी के पावन अवसर पर समस्त विश्व के कल्याण एवं शांति हेतु "सर्वे भवंतु सुखिन:" की भावना से देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/8aq1f7MPHx
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मां दुर्गा का यह रूप सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाला है। साथ ही नवें दिन देवी स्वरूप 9 कन्याओं को भोजन करवा कर उन्हें वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी भी मनाई जाती है।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है। नवमी के दिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। फिर मंदिर की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता की मूर्ति की स्थापना करें। फिर दीप प्रज्ज्वलित करें और हाथों में फूल लेकर मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि सिद्धिदात्री को लाल और पीला रंग पसंद है। इसलिए उनके मनपसंद नारियल, खीर और पंचामृत का भोग लगाएं। वहीं लाल रंग की चुनरी ओढ़ाकर श्रृंगार पिटारी अर्पित करें ।
Recent Comments