टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

क्षेत्र की अंदरूनी सड़कों का डामरीकरण एक माह के भीतर ही उखड़ने लगा है. सड़क पर किए गए डामरीकरण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। वहीं लोनिवि के ईई केएस नेगी ने कहा कि अगर सड़क की गुणवत्ता खराब हुई तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा.

बता दें कि लंबे समय से गड्ढों वाले शहर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका ने सड़कों के हॉट मिक्स डामरीकरण के लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था. लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। पालिका ने अपने संसाधनों से 85 लाख की लागत से खस्ताहाल बनी 10 किमी सड़कों के डामरीकरण और पैचवर्क का कार्य इसी माह प्रथम सप्ताह में लोनिवि से शुरू कराया . लेकिन 15 दिन में ही डामर उखड़ने लगा। जिससे लोगों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर रोष है।

स्थानीय निवासी गोविंद सिंह, बीएस नेगी, आनंद सिंह, अनिल कुमार आदि का कहना है कि सिर्फ एक बारिश ने खराब गुणवत्ता की पोल खोल दी है. वहीं लोनिवि के ईई केएस नेगी ने कहा कि अगर सड़क की गुणवत्ता खराब हुई तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा. सड़क की मरम्मत के बाद ही भुगतान करेंगे। उधर नगर पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि नगर निगम ने अपने संसाधनों से शहर की सड़कों को डामरीकरण के लिए 85 लाख रुपये की राशि जारी की है. काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।