देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

राज्य में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम खुलने लगा है. उत्तराखंड में बीते दिनों हुई लगातार बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है. वहीं, मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है. वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

उधर, मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही रात से कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। वहीं, राज्य में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड में बीते दिनों हुई लगातार बारिश ने राज्य में भारी तबाही मचाई है. वहीं, मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश पड़ने की संभावना है.

इन जगहों पर ऐसा रहेगा तापमान-