कैम्पटीफॉल ,PAHAAD NEWS TEAM

टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतरगर्त विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कैम्पटी व कैम्पटीफॉल में बंदरों के आतंक से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। आए दिन बंदरों द्वारा स्थानीय लोगों पर हमले किए जाने से कई लोग घायल हो चुके है। लंबे समय से कैम्पटीफॉल के लोग अधिकारियों से कैम्पटीफॉल में मौजूद बंदरों को पकड़वाने की माग कर चुके है, लेकिन स्थानीय लोगों की माग को किसी भी अधिकारी ने पूरा नहीं किया।

कल दोपहर 1 बजे के करीब कैम्पटी देवीधारा में आदिती रावत पुत्री अरविन्द रावत उम्र 7 वर्ष को ट्यूशन जाते समय बंदरो ने घेरकर मौके पर जख्मी कर दिया। बालिका का इलाज इंद्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा है। जिसमे डॉक्टरों ने बताया कि बंदरो द्वारा नाखुनो व दांतो से बालिका को जख्मी किया है जिसमे शरीर पर गहरे जख्म आये है। व कान की सर्जरी भी होनी है कैम्पटीफॉल में बंदरों की तादात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन बंदरों के झुंड राहगीरों पर हमला करके उन्हे बुरी तरह से घायल कर रहे है। बंदर घरों में रखे सामान को उठाकर भाग जाते है। वहीं घरों में टंगे कपड़ों को फाड देते है।

बंदरों के आंतक के कारण कई लोग बंदरों के काटने से घायल हो चुके है। कई लोग बंदरों से डरकर अचानक भागने पर घायल हो चुके है। आए दिन बंदरों द्वारा एक के बाद एक लोगों को काटे जाने की घटना से कैम्पटीफॉल के लोगों में भारी रोष है।

वही व्यापार मंडल सूरत सिंह रावत ने बताया कि बंदरो को बाहर से लाकर आसपास में छोड़ दिया जाता है अलग प्रजाति के बंदरो के आ जाने के कारण इनकी प्रवृति हिंसक हो रही है।