मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा मसूरी मंडल ने कार्यकर्ताओं की बैठक कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे को सफल बनाने के लिए देहरादून में होने वाली जनसभा में भाग लेने का आह्वान किया.

गांधी निवास सोसाइटी के सभागार में भाजपा मसूरी मंडल की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें 30 अक्टूबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह की रैली के सफल होने की चर्चा की गई, वहीं कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया.

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे और उनकी जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई और बैठक में तैयारियों की समीक्षा के साथ ही आने जाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र पडियार, विजय रमोला, अमित पंवार, अमित भट्ट, मनोज खरोला, रणवीर कंडारी, गंभीर पंवार, अनीता पुंडीर, गुड्डी देवी, सपना शर्मा, कमला थपलियाल, अभिलाष, कुणाल अजय सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।