देहरादून : Pahaadnews Team

आज देहरादून के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन राजेश्वरनगर (RWWA ) के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सभी लोगो ने प्रतिभाग किया और सभी की लिए सुःख समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर पी शर्मा ने कहा है की दीपावली हमारा प्रमुख त्यौहार और हमें इससे बड़े हर्षोउल्लाश के साथ मनाना चाहिए, हमें कोरोना की गाइड लाइन का भी पालन करना चाहिए। राजेश्वरनगर वेलफेयर एसोसिएशन पिछले कई वर्षो से सोसाइटी की लिए काम कर रही है और आगे भी काम करती रहेगी।


इस अवसर पर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे एसोसिएशन के सचिव बिकाऊ सिंह ने कहा की हम यहाँ पर पिछले कही वर्षो से हर त्यौहार मनाते आ रहे है और दीपवाली तो हमारे प्रमुख त्यौहारो में एक है। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक सुभकामनाये दी।


इस अवसर पर उपेंद्र सिंह रावत, आर पी शर्मा, बिकाऊ सिंह, पी सी तिवारी, संदीप लखेड़ा,सुधीर लखेड़ा, आर पी जोशी, Mrs कमलेश ककड़, श्रीमती सरोज डोभाल, श्रीमती सुभोदनी जुयाल और संजय मुखर्जी आदि लोग मौजुद रहे।