मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सेवानिवृत्त प्राचार्य के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विश्वकर्मा मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने भी आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की कड़ी निंदा की .
विश्वकर्मा मंदिर समिति के सचिव सुभाष शर्मा का कहना है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त प्राचार्य और मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश कुमार के साथ अभद्रता की और मारपीट की, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सार्वजनिक रूप से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली को मसूरी आकर सतीश शर्मा से माफी मांगने की मांग की है. मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी भी दी। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अभद्रता और मारपीट के आरोप में आप के शीर्ष नेतृत्व को तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग की.

उत्तराखंड न्यूज़ मसूरी : मसूरी में प्रिंसिपल के साथ अभद्रता को लेकर आप के खिलाफ प्रदर्शन
आप के इस कृत्य के लिए अरविंद केजरीवाल माफी मांगे। हम उन्हें उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे। बुजुर्गों का अपमान उत्तराखंड की संस्कृति नहीं है। ना ही हम उत्तराखंड में अराजकता फैलाना चाहते हैं।
वरिष्ठ नागरिक पर इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता पंकज क्षेत्री और भावना गोस्वामी पूर्व आप महिला विंग अध्यक्ष ने सतीश शर्मा जी से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा और शाल व फूलमाला पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। सतीश शर्मा जी ने बताया कि उनका किसी दल या राजनीति से कोई वास्ता नहीं है, आप के विरोध-प्रदर्शन में तेज लाउडस्पीकर से हार्ट पेशेंट पत्नी बीमार को परेशानी हो रही थी, इसलिए आवाज़ धीमी करने को कहा। लेकिन गुंडागर्दी पर उतारू आप के नेता वरिष्ठ शिक्षक को भाजपा का एजेंट बताकर धक्का-मुक्की करने लगे।
छात्र संघ के अध्यक्ष प्रिंस पंवार ने कहा कि सेवानिवृत्त प्राचार्य सतीश कुमार के साथ अभद्रता और मारपीट को लेकर छात्रों में भारी रोष है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने नेता की गिरी चमकाने के लिए अभद्रता कर रही है और स्थानीय लोगों की पिटाई कर रही है. इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी जमीन तलाश रही है और ऐसे में जब उसे कुछ नहीं मिल रहा है तो वह लोगों को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, आंदोलन तेज होगा।
जानिए क्या था मामला? दरअसल, मामला 31 अक्टूबर का है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बाला हिसार स्थित आवास पर प्रदर्शन कर रहे थे. तभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और गणेश जोशी के पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान पड़ोसी सतीश कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के लोग लाउडस्पीकर में जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने बीजेपी का चमचा बताया. सेवानिवृत्त प्राचार्य सतीश कुमार का आरोप है कि आप कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई की।
आप कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा: वहीं घटना के विरोध में मसूरी आप की पूर्व महिला अध्यक्ष भावना गोस्वामी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जिस तरह से गुंडागर्दी फैला रहे हैं, वह गलत है. ऐसे में मसूरी में एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल पर अभद्रता और हमले को लेकर मसूरी के लोगों में भारी आक्रोश है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा.
आम आदमी पार्टी की इस गुंडागर्दी से मसूरी ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनता आक्रोशित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई के आदेश देने चाहिए।
शिक्षक के अपमान से क्षुब्ध मसूरी के स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों ने पंकज क्षेत्री, भावना गोस्वामी व अन्य लोगों के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।


