आम लोगों को दिवाली का तोहफा केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई, कल से लागू होंगी नई कीमतें।
दीपावली के अवसर पर केंद्र सरकार ने आम लोगो को थोड़ा राहत दी है पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती की है। आम लोग थोड़ा राहत के साँस ले सकते है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार बड़ रहे थे। नई कीमतें दिवाली के दिन यानी कल से लागू हो जाएंगी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं।

अगर राज्य सरकारी भी थोड़ा टेक्स कम कर दें तो आम जनता को थोड़ा ओर राहत मेल सकती है

केंद्र ने राज्यों से वैट घटाने की अपील की

सूत्रों के मुताबिक, एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील की है, ताकि लोगों को महंगाई से निजात मिल सके। अलग-अलग राज्य सरकारें 20 से 35% तक वैट वसूलती हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के घटने से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि जल्द ही रबी फसल की बुआई होने वाली है। इस कटौती का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलने वाला है।