मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर 8 व 9 नवंबर को उत्तराखंडी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी. रुद्र महायक्ष और शांति पाठ के तीसरे दिन कई लोगों ने शहीद स्थल पर पहुंचकर हवन और पूजा में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने विद्वान ब्राह्मण आचार्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थ संरक्षण समिति के तत्वावधान में शहीद स्थल पर पिछले 5 दिन से रुद्र महायक्ष एवं शांतिपाठ का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष कमल भंडारी ने बताया कि 5 दिवसीय महोत्सव के तहत 8 व 9 नवंबर को शहीद स्थल पर उत्तराखंडी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य मंचन होगा, जिसमें उत्तराखंड के लोक गायक पदम गुसांई एवं फिल्म निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन में शानदार सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां होंगी ।

उत्तराखंड न्यूज़ राज्य स्थापना दिवस: आज मसूरी में शहीद स्थल पर होगा उत्तराखंडी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 
उत्तराखंड न्यूज़ राज्य स्थापना दिवस: आज मसूरी में शहीद स्थल पर होगा उत्तराखंडी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
भंडारी ने मसूरी के लोगों से भी अनुरोध किया है कि यह सभी का त्योहार है। इसलिए इस राज्य स्थापना कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी की कोई भी संस्था समिति के साथ मिलकर 9 तारीख को शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर सकती है. समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है.

