नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जौनपुर के नैनबाग स्थित राइंका सरदार सिंह के प्रांगण में एक प्रमुख विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार सैनी ने शिविर में आए लोगों को न्यायपालिका और विधिक सेवा प्राधिकरण की जानकारी दी. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिसमें कर्मचारियों द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रत्येक विभाग का स्टॉल लगाया गया जिसमें क्षेत्र की जनता को प्रत्येक विभाग के माध्यम से सरकार की स्कीमों को बताया गया तथा अशोक कुमार सैनी सिविल जज (सी.डी)सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा बताया क्षेत्र की जनता को न्यायपालिका तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के संबंध में उनके द्वारा जानकारी दी गईअवसर पर जोत सिंह बिष्ट, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, थानाध्यक्ष नवीन पंत, सीता रावत, वीरेंद्र रावत,सरदार कंडारी, सुमन लाल वर्मा, मोहनलाल कवि, संगत चौहान, अनिल बिजल्वाण, रोशनी भारती, अक्षत काला,अमेज कुमार, तन्मय मैथानी आदि उपस्थित थे।

