देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग 6 दिसंबर को देहरादून में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य शामिल होंगी। इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम धामी को धन्यवाद देंगी .

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 20 से 25 हजार आंगनबाडी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी. सरकार कुमाऊं मंडल में भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें महिलाओं का सम्मान किया जाएगा. मुख्यमंत्री धामी 6 दिसंबर को दो बड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे.

रेखा आर्य ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग पिछले 5 साल से महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहा है. इससे उन्हें विकास योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है। राज्य सरकार ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं.