मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
‘बिग बॉस 15’ में शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. वहीं करण कुंद्रा ने लड़ाई के बीच प्रतीक सहजपाल को धक्का दे दिया। पिछले हफ्ते घर में हुए इन दो बड़े झगड़ों के बाद वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे को उठाने जा रहे हैं. सलमान खान करण कुंद्रा की जमकर क्लास लेने वाले हैं और वह उनसे पूछेंगे कि प्रतीक हमेशा उनके निशाने पर क्यों होते हैं। अब तक सलमान पर आरोप लगते रहे हैं कि वह शमिता शेट्टी को पसंद करते हैं लेकिन इस हफ्ते वह उन्हें भी बख्शने के मूड में नहीं हैं।
शमिता की क्लास
ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान शमिता को खरी-खोटी सुनाने वाले हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी ने बताया कि अभिजीत बिचकुले के मुद्दे को लेकर सलमान खान शमिता से कड़े सवाल पूछने वाले हैं। अब शमिता क्या जवाब देंगी ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा.
Exclusive #WeekendKaVaar #TheKhabri
— The Khabri (@TheRealKhabri) December 3, 2021
For The First Time #SalmanKhan bashed #ShamitaShetty for making an issue of #AbhijitBichkula
He added you keep saying so many things in English at that time you have issue
कोई एलिमिनेशन नहीं
वीकेंड का वार में अगर सभी की निगाहें एलिमिनेशन पर थीं तो आपको बता दें कि इस हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन नहीं होने वाला है। खबरी ने ट्वीट कर लिखा कि सलमान खान बताएंगे कि इस हफ्ते कोई बेघर नहीं होगा। साथ ही वह कहते हैं, ‘अंदर सड़ते रहो।’
EXXLUSIVE on The Khabri Only#Elimimation Update#SalmaKhan Announced There will no elimination this week he added
— The Khabri (@TheRealKhabri) December 3, 2021
SAB SADHTE RAHO ANDAR
शो में नजर आ सकती हैं शहनाज गिल
‘बिग बॉस 15’ की टीआरपी ठीक नहीं चल रही थी, जिसके बाद मेकर्स ने अब तक 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। रश्मि देसाई, देबोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत के आने से शो थोड़ा दिलचस्प हो गया है। अब खबर है कि मेकर्स शहनाज गिल को बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। मेकर्स ने शहनाज गिल को गेस्ट के तौर पर आने को कहा है। अब वो इस ऑफर को स्वीकार करती हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा. शहनाज गिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है ऐसे में अगर वह शो में पहुंचती हैं तो उन्हें टीआरपी में फायदा होने की उम्मीद है.

