कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

प्रसिद्ध श्रीसिद्धबली मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है. पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं सिद्धबली मंदिर का प्रांगण बाबा के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

ज्ञात हो कि कोटद्वार का प्रसिद्ध श्रीसिद्धबली बाबा महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाभिषेक में भाग लिया और श्री सिद्धबली बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। अनुष्ठान के पहले दिन देर शाम शहर भर में बाबा के धाम से सुंदर झांकियां निकाली गईं।

भगवान जगन्नाथ की झांकी पर आधारित झांकियां, भोले बाबा का अघोरी नृत्य, कृष्ण की रासलीला आकर्षण का केंद्र रहीं. इसके अलावा बैंड बाजा की धुन पर गढ़वाल की संस्कृति और सभ्यता की झांकियां भी निकाली गईं। गोविन्द नगर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्त हवन करके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

सिद्धबली मंदिर का प्रांगण बाबा के जयकारों से गूंज रहा है। वहीं मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाभिषेक में भाग लिया और श्री सिद्धबली बाबा से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। अनुष्ठान के पहले दिन देर शाम शहर भर में बाबा के धाम से सुंदर झांकियां निकाली गईं।