नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM
बेतालघाट में एक ऑल्टो कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला । आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
नैनीताल के बेतालघाट इलाके में बीती देर रात एक सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह से लौट रही ऑल्टो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें ओडा-बासकोट निवासी एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों व मृतक को बाहर निकाला । इसके साथ ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. सभी लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया. जबकि घायल लीला देवी की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है. घायलों के नाम त्रिलोक चंद्र, तुलसी देवी, पीयूष (5), दीपा देवी और पूजा हैं।

