कोटद्वार, PAHAAD NEWS TEAM
श्रीसिद्धबली मंदिर में बीते दिन तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान उत्सव शुरू हो गया है. सिद्धबली बाबा मंदिर में आयोजित सिद्धबाबा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही । इस मौके पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक अमित सागर और अनुराधा निराला के भजनों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर डांस किया.
उत्सव के दूसरे दिन मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी। सिद्धबली बाबा महोत्सव के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. देर शाम मंदिर परिसर में आयोजित भजनों की शुरुआत मां की आराधना के साथ हुई।
इसके बाद लोक गायिका अनुराधा निराला के भजनों ने कार्यक्रम में समा बांधी । वहीं गायक अमित सागर ने ‘भक्तों का सुपन्यू मा आला बाबा’ व ‘चैता की चैत्वाल’ सहित भगवान शिव, हनुमान के जागरण लोगो के सामने पेश किया । इस दौरान सिद्धबली बाबा की डोली व झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।
सिद्धबाबा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही । इस मौके पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक अमित सागर और अनुराधा निराला के भजनों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर डांस किया.

