मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का नाम ‘माउंट एवरेस्ट’ रखा गया, जिन्होंने पहाड़ों की रानी मसूरी में अपने जीवन की लंबी अवधि बिताई। वेल्स के इस सर्वेक्षक और भूगोलवेत्ता ने पहली बार एवरेस्ट की सही ऊंचाई और स्थान के बारे में बताया था। इसलिए ब्रिटिश सर्वेक्षक एंड्रयू वॉ की सिफारिश पर वर्ष 1865 में इस चोटी का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। पहले इस चोटी को ‘पीक-15’ के नाम से जाना जाता था।
राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हाथीपांव के समीप स्थित 172 एकड़ के बीचों बीच बने सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस (आवासीय परिसर) और इससे लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित प्रयोगशाला (ऑब्जर्वेटरी) का जीर्णोद्धार का कार्य अनलॉक के बाद 18 जनवरी 2019 को प्रारम्भ करवाया था। तब से 23 करोड़ 69 लाख 47 हजार रुपये की लागत से इसके आसपास के क्षेत्र सहित सर जॉर्ज एवरेस्ट (आवासीय परिसर) समेत उसके आसपास के क्षेत्र के जीर्णोद्धार का कार्य लगातार जारी है। उत्तराखंड पर्यटन संरचना विकास निवेश कार्यक्रम के तहत एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित योजना के तहत संपन्न सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 7 दिसंबर 2021 को दोपहर 1 बजे करेंगे.

उत्तराखंड न्यूज़ : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 07 दिसंबर को मसूरी में ऐतिहासिक सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का लोकार्पण करेंगे
मसूरी में ऐतिहासिक सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस , जो अतीत में बहुत खस्ता हालत में था, का जीर्णोद्धार कर इसे मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए अंग्रेजों की तर्ज पर सीमेंट की जगह चक्की में पीस कर बनाए गए मिश्रण से दोबारा बनाया गया है। इसके जीर्णोद्धार में में चक्की में चूना, सुर्खी, मेथी और उड़द की दाल को पानी के साथ पीसकर सीमेंट जैसा लेप बना कर लाहौरी ईंटों का प्रयोग किया गया है।
दशकों बाद उत्तराखंड के पारंपरिक लकड़ी के घर आज भी उतने ही मजबूत हैं। जॉर्ज एवरेस्ट पर बने वेटिंग रूम यहां आने वाले पर्यटकों को एक बेहतर और सुखद अनुभव दे रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं। जॉर्ज एवरेस्ट पर दिन-ब-दिन बढ़ते पर्यटकों के दबाव को देखते हुए बुम बैरियर के पास पार्किंग स्थल के साथ एक रिसेप्शन काउंटर भी बनाया गया है। जहां से पर्यटकों को जॉर्ज एवरेस्ट से जुड़ी हर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा रही है।

