हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. कांग्रेस आउटरीच कांफ्रेंस के जरिए चुनाव की तैयारी करने जा रही है. 12 दिसंबर को हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस की आउटरीच कांफ्रेंस होने जा रही है. इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पांडे समेत प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे.

आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चौधरी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने हरिद्वार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पार्टी द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में आउटरीच कांफ्रेंस शुरू होने जा रही है.

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को हरिद्वार में प्रथम आउटरीच सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें श्रमिक संघों, ऑटो रिक्शा, व्यापार, सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों सहित उन सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा, जिनकी इस सरकार में उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस पार्टी सम्मेलन में मिले सुझावों को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी.