देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत से देश में शोक की लहर है. सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पूरा उत्तराखंड शोक में डूबा है। सीडीएस रावत के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है. इसके साथ ही सीएम ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि. गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत समेत कई दिग्गजों ने सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत के निधन पर गहरा दुख जताया है. वहीं, भारतीय सैन्य अकादमी कमांडेंट की रिहर्सल कल रद्द कर दी गई है।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह) ने सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पृथ्वी के सपूत बिपिन रावत जनरल और मधुलिका ने 9 नवंबर 2021 को देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस में भाग लिया था। उनके निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है।

सीएम पुष्कर धामी ने बताया अपूरणीय क्षति. है। सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

सीएम पुष्कर धामी ने जनरल रावत (जनरल बिपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश) के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है. उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा और देश की रक्षा के लिए कई साहसिक निर्णय लिए। सशस्त्र बलों का मनोबल हमेशा ऊंचा रखने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

इसके अलावा केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है. वही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Congress state president Ganesh Godiyal) ने भी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने लिखा है, ‘अभी-अभी मुझे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी एवं अन्य 13 लोगों के कुन्नूर तमिलनाडु में एम.आई.17 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, यह हम सभी के लिए एवं उनके परिजनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति दे एवं उनके परिजनों को संबल प्रदान करें.’

वहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, यह अत्यधिक हृदय विदारक दु:खद घटना है, सारे देश को हिला देने वाली घटना है. हमारी गौरवशाली सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत जी कुन्नूर तमिलनाडु में एम.आई.17 जो सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर माना जाता है, उसके दुर्घटनाग्रस्त होने से कालकल्वित हो गये हैं, उनके साथ 14 और लोग जिनमें उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत जी, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर को मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके आत्मीयजनों के साथ है.’