मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
सीडीएस बिपिन रावत छह सितंबर को मसूरी आए थे। जहां उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी . देश के विकास के साथ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ सेना में सुधार पर चर्चा हुई।
सीडीएस बिपिन रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही उत्तराखंड के सामरिक महत्व को देखते हुए सीएम धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत से उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों के विकास को लेकर बात की.
बिपिन रावत ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पास आउट होने के बाद 11वीं गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में एक सैन्य अधिकारी के रूप में वर्ष 1978 में भारतीय सेना में सेवा शुरू की। बिपिन रावत भारतीय सैन्य अकादमी के सर्वश्रेष्ठ जेंटलमैन कैडेट थे। उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ भी मिला।
अपने पूरे करियर के दौरान, उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), युद्ध सेवा मेडल (YSM), सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) जैसे विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया। सेना प्रमुख के पद पर आने से पहले जनरल बिपिन रावत ने दक्षिणी कमान के कमांडर-इन-चीफ के कमांडर और सह-प्रमुख के रूप में भी कार्यभार संभाला। बिपिन रावत ने कांगो में बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की कमान संभाली और साथ ही संयुक्त राष्ट्र मिशन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
उपलब्धियां
• 1978 में सेना की 11वीं गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन में कमीशन मिला था.
• भारतीय सैन्य अकादमी में उन्हें स्वोर्ड ऑफ ऑनर मिला.
• 1986 में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफैंट्री बटालियन के प्रमुख थे.
• राष्ट्रीय राइफल्स के एक सेक्टर और कश्मीर घाटी में 19 इन्फेन्ट्री डिवीजन की अगुआई भी की.
• कॉन्गो में संयुक्तराष्ट्र के शांति मिशन का नेतृत्व भी किया.
• 1 सितंबर 2016 को उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी.

