कोटद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई. उत्तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारखाल ब्लॉक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है. द्वारीखाल ब्लॉक के बिरमोली खाल में आज ग्रामीणों ने शोक सभा का आयोजन किया है, जिसमें सभी ग्रामीण शामिल होंगे.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत साल 2018 में गांव आए थे, उन्होंने कहा था कि सीडीएस के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सैण गांव में सड़क बनाने की कोशिश करेंगे. साथ ही गांव के बाहर रहने वाले लोगों को गांव में बसाने का काम किया जाएगा. उन्होंने गांव और आसपास के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल की व्यवस्था करने की भी बात कही. इसके साथ ही पौड़ी जिले के युवाओं को सेना में अधिक से अधिक भर्ती करने के लिए मार्गदर्शन करने की बात कही।
,
उत्तराखंड के थे बिपिन रावत: सीडीएस बिपिन रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। सीडीएस बिपिन रावत पौड़ी, द्वारीखाल ब्लाक के सैंण गांव के रहने वाले थे. जनरल रावत के घर पहुंचने के लिए एक किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता पैदल तय करना पड़ता है। जनरल बिपिन रावत का परिवार दशकों पहले देहरादून में शिफ्ट हो गया था, लेकिन उन्हें अपने पैतृक गांव सैण से इतना लगाव था कि वह यहां आते-जाते रहते थे। उनके चाचा भरत सिंह रावत और उनका परिवार गांव में रहता है।