विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

चकराता तहसील की ग्राम पंचायत रावना पाटी के ग्राम प्रधान मदनलाल का शव सरला खड्ड में पेयजल लाइन से लटका मिला. सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाइप से नीचे उतारकर सीएचसी सहिया लाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भेज दिया है।

चकराता तहसील के पाटी गांव निवासी मदनलाल पुत्र सारू उम्र 44 वर्ष का शव पटवारी क्षेत्र कनबुआ के सरलाखड्ड में पाइप लाइन से लटका मिला . बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत रावना पाटी के ग्राम प्रधान मदनलाल 28 नवंबर को विकासनगर गए थे. इसके बाद 5 दिसंबर को वह अपने ससुराल कीमोटा गांव गए. 6 दिसंबर को कीमोटा से वापस आया था। लेकिन वह अपने घर रावना पाटी नहीं पहुंचे। परिजनों ने संपर्क किया लेकिन फोन लगातार बंद था।

मदनलाल के छोटे भाई नरेश ने बताया कि इसके बाद उन्होंने विकासनगर कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मदनलाल के फोन को ट्रेस किया तो वह 8 दिसंबर को सुबह 8:50 बजे रावना पाटी साहिया के स्थान पर मिला। इसके बाद परिजन व ग्रामीण साहिया पहुंचे तो साहिया के सरला खंड में मदनलाल का शव पाइप लाइन से लटकता देखा. इस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय पटवारी को दी. राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिन्नाटा टिम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मदनलाल को मृत घोषित कर दिया.

राजस्व उपनिरीक्षक कानबुआ मोतीलाल जिन्नाटा के अनुसार शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि सरला खड्ड में एक व्यक्ति का शव पाइप लाइन से लटका मिला है. जिस पर तत्काल राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को पाइप से उतारकर सीएसआई लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान मदनलाल पुत्र सारू ग्राम पाटी उम्र करीब 44 वर्ष के रूप में हुई है. इसके पंचनामा से भरे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भेज दिया गया है, आगे की जांच की जा रही है.