देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 दिसंबर को आईएमए में होने वाली पासिंग आउट परेड में शामिल होने जा रहे हैं. इसके साथ ही 10 दिसंबर को आईएमए में परेड की रिहर्सल होगी, जिसके तहत देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है. .

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के दौरे के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ईसी रोड, न्यू कैंट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हेलीपैड, गढ़ी कैंट चौक, कौलागढ़ चौक, एफआरआई क्षेत्र के अंतर्गत, बल्लूपुर चौक, आईएमए क्षेत्र के अंतर्गत आदि सभी वीवीआईपी मार्गों पर यातायात डायवर्ट और जीरो जोन रहेगा.

आईएमए परेड के रिहर्सल और पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान 10 दिसंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई गई है. देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए सेलाकुई जाने वाले सभी भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाईपास से भेजा जाएगा. साथ ही दोपहिया और हल्के वाहनों को पंडितवाड़ी चौकी से रांगणवाला तिराहा से मिठ्ठी बेरी होते हुए दरु चौक होकर त्यागी मार्केट से डायवर्ट होकर प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा.

विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मवाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत धर्मवाला चौक से शिमला बाइपास होते हुए शहर की ओर ट्रैफिक आ सकेगा। सेलाकुई, भाऊवाला और सुद्धोवाला से देहरादून आने वाले सभी चौपहिया वाहनों को धुलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा.

वहीं प्रेमनगर से देहरादून आने वाले दोपहिया वाहनों को प्रेमनगर से मीठी बेरी से रांगणवाला तिराहे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, त्यागी मार्केट, मीठी बेरी से चार पहिया वाहनों को शिमला बाईपास की ओर भेजा जाएगा।

डायवर्ट प्वॉइंट
• बल्लूपुर
• कमला पैलेस
• सेंट ज्यूड चौक
• पंडितवाड़ी
• प्रेमनगर
• सुद्धोवाला
• धूलकोट
• धर्मावाला
• हरबर्टपुर

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा कि देहरादून शहर विशेष रूप से प्रेमनगर, सेलाकुई और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले लोगों से अपील है कि वीवीआईपी आगमन, विधानसभा और आईएमए परेड को देखते हुए असुविधा से बचें, चौपहिया वाहनों का प्रयोग कम से कम करते हुए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें। साथ ही जिला पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।