टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
आज दिनांक 09.12.2021 को नीम बीच तपोवन, मुनिकीरेती पर 04 व्यक्ति गंगा स्नान कर रहे थे, जिसमें से तीन सदस्य गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे जिससे मौके पर चीख-पुकार सुनकर नीम बीच पर तैनात जल पुलिस के जवानों द्वारा तत्काल डूबते लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बचाया गया ।
रेस्क्यू कर बचाए गए लोगों 1:-सर्विल शाह (उम्र 42 वर्ष) व 2:-गोपी शाह (उम्र 42 वर्ष) निवासीगण 56 कलहार बंग्लोज अहमदाबाद,गुजरात।3:-श्वेता पत्नी सुमित कुमार निवासी C-24 गंगा वाटिका F2 मुनीकीरेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा टिहरी पुलिस का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

