नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को उनके 3 कामराज मार्ग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ सैकड़ों नागरिकों ने नारेबाजी की.

टिकैत के खिलाफ नारे लगाने वाले एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ‘हमने राकेश टिकैत का विरोध किया क्योंकि वह पिछले कई महीनों से भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों की आलोचना कर रहे थे।’

राकेश टिकैत के खिलाफ नारे लगाने वाले सैकड़ों लोग थे। उल्लेखनीय है कि राकेश टिकैत समेत कई अन्य किसान संगठन केंद्र के कृषि विधेयकों का विरोध करते रहे हैं. शुक्रवार को जब टिकैत जनरल रावत के आवास पर पहुंचे तो उन्हें 3 कामराज मार्ग स्थित उनके आवास पर जुटे नागरिकों के रोष का सामना करना पड़ा.

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी ।

राकेश टिकैत समेत कई अन्य किसान संगठन केंद्र के कृषि विधेयकों का विरोध करते रहे हैं. शुक्रवार को जब टिकैत जनरल रावत के आवास पर पहुंचे तो उन्हें 3 कामराज मार्ग स्थित उनके आवास पर जुटे नागरिकों के रोष का सामना करना पड़ा.