हैदराबाद, PAHAAD NEWS TEAM

भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है. 70वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता इस साल 13 दिसंबर (सोमवार) को इस्राइल में हुई थी। इस प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में 75 से अधिक खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया, लेकिन तीन देशों की महिलाओं ने भारत की हरनाज संधू सहित शीर्ष 3 में जगह बनाई। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप परागुए की नाडिया फेरेरा और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की Lalela Maswane रहीं । फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को इस बार जजिंग पैनल में शामिल किया गया था ।

बता दें, यह खिताब भारत की झोली में 21 साल बाद आया है। साल 2000 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था.

हरनाज के जवाब ने जीता जजों का दिल

प्रतियोगिता में जज ने हरनाज के जवाब को बहुत मजबूत पाया, जिसके आधार पर हरनाज के सिर को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया। टॉप 3 में पहुंची तीनों प्रतियोगिताओं में से जज ने एक सवाल पूछा, ‘आप क्या सलाह देना चाहेंगे? दबाव झेल रही महिलाओं को? इस पर हरनाज संधू ने जोरदार जवाब दिया, ‘आपको विश्वास करना होगा कि आप अलग हैं और यही आपको सुंदर और दूसरों से अलग बनाती है, इसलिए बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें, क्योंकि आप अपने जीवन के लीडर हैं। ‘

देश की तीसरी बेटी ने जीता खिताब

बता दें, ये तीसरी बार है, जब देश की बेटी ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है. सबसे पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (1994) में जीती। छह साल बाद अभिनेत्री लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स (2000) का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वहीं हरनाज देश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का तीसरा खिताब भारत की झोली में डाला है.

कौन हैं हरनाज़ संधू?

हरनाज़ संधू चंडीगढ़, पंजाब की रहने वाली हैं और एक मॉडल हैं। 21 साल की मिस यूनिवर्स ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग पर भी पूरा ध्यान दिया। हरनाज साल 2017 में मिस चंडीगढ़ बनी थी। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया। साल 2019 में हरनाज ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह इस प्रतियोगिता में शीर्ष 12 में पहुंच सकी थी।

हरनाज की फिल्में

हरनाज दो पंजाबी फिल्में ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ में नजर आ चुकी हैं।