देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा जो सरकार पर आरोप लगाए सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हरीश रावत को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और खनन पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जोशी ने कहा कि हरीश रावत भूल गए हैं कि उनकी सरकार में महंगाई दर कितनी थी । दालों के भाव कहां थे । खाद्य सामग्री जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था। उन्हें महंगाई के बारे में अपनी सरकार और वर्तमान सरकार की तुलना करनी चाहिए । तभी इस विषय पर बोलना चाहिए। बेरोजगारी की बात करें तो यह वही कांग्रेस है जिसने अटल बिहारी बाजपेई जी ने जो औद्योगिक पैकेज प्रदेश को दिया था ,उसको कांग्रेस सरकार ने ही समाप्त किया था। जिससे यहां जो उद्योग लग रहे थे वह नहीं लग पाए। खनन और शराब माफिया से रावत सरकार के कितने गहरे रिश्ते थे । यह सबको पता है। प्रदेश में डेनिस शराब में किस का कितना हिस्सा यह है यह भी सबको पता है। रही भ्रष्टाचार की बात तो हरीश रावत भूल गए हैं कि भ्रष्टाचार से उनका कितना गहरा रिश्ता है खुद सीबीआई जांच के घेरे में हैं स्टिंग ऑपरेशन भी उन्हीं के समय हुआ था । कौन नहीं जानता एनएच घोटाला, समाज कल्याण में 500 करोड़ का घोटाला भी उन्हीं की सरकार में हुआ। कर्मचारियों के तबादलों में कितना बड़ा खेल होता था जो एक चलता फिरता उद्योग बन गया था।हमारी सरकार ने तबादला एक्ट बनाकर उसको समाप्त किया।
जोशी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस का गहरा रिश्ता है । हमारी सरकार की उपलब्धियां धरातल पर दिखाई दे रही है। कांग्रेस के पास कुछ कहने के लिए नहीं है ,तो वह ऐसे झूठे आरोपों का सहारा ले रही है।

