देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महत्व का एक प्रोजेक्ट जल्द पूरा किया जाएगा.

राष्ट्रीय हित में वर्षों से लंबित परियोजना पर प्रधानमंत्री की इच्छा से निर्णय लिया गया है। 90 प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण की इस परियोजना से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान राज्य लाभान्वित होंगे। इससे इन राज्यों को पानी की आपूर्ति होगी। 6 राज्यों को परियोजना के जल घटक का लाभ मिलेगा और उत्तराखंड को बिजली घटक का लाभ मिलेगा। जल घटक का 90 प्रतिशत अनुदान सहायता के रूप में केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।