नई दिल्ली, PAHAAD NEWS TEAM

सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं। इस घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 8 दिसंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद यह पद खाली था। सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे तीनों सेनाओं के प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ होने के कारण उन्हें समिति के अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है.

सीडीएस के पद के गठन से पहले, आमतौर पर तीनों सेवाओं के प्रमुखों में से सबसे वरिष्ठ को ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के अध्यक्ष का प्रभार दिया जाता था।