पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEAM
जिले में बढ़ते वाहन हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है. जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है, साथ ही नाबालिग बच्चे वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है.
इस अभियान के तहत पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर 105 वाहनों को सीज किया है। पिथौरागढ़ पुलिस जिले में नाबालिग चालकों व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त हो गई है. नगर क्षेत्र में बढ़ते हादसों के मामलों को देखते हुए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत नाबालिग बच्चों के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई और पुलिस द्वारा अभिभावकों की काउंसलिंग के बाद ही वाहन को छोड़ा जा रहा है.
शहर में तेज रफ्तार से हो रहे हादसों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने सभी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार थापा ने कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

