देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विकास प्रवर्तक सम्मान समारोह का आयोजन सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और माता मंगला ने पिछले कई दशकों से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया.
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले महाराज ने उत्तराखंड विकास प्रवर्तक सम्मान सम्मान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया। इस मौके पर भगत सिंह कोश्यारी और माता मंगला ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को बधाई दी.
उत्तराखंड के उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा में पिछले कई दशकों से अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले गुरु जी सूर्य सिंह पंवार को सम्मानित किया गया. वहीं इसी तरह से चिपको आंदोलन के प्र प्रणेता रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया.

