देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

प्रदेश में अवैध खनन को लेकर सियासत जारी है. इसी कड़ी में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल को अपने आवास पर तलब किया है. वन मंत्री हरक सिंह रावत ने लैंसडाउन वन संभाग में अवैध खनन मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी, जिसके लिए मंत्री ने अब मुख्य वन संरक्षक विनोद सिंघल को अपने आवास पर तलब किया है।

लैंसडाउन क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में डीएफओ दीपक सिंह को अटैच करने का आदेश दिया. इस मामले में भी आदेश जारी कर दिए गए हैं, जबकि दीपक सिंह के स्थान पर सहायक वन संरक्षक अमरेश कुमार को लैंसडाउन वन प्रमंडल में डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है.

बड़ी बात यह है कि इस मामले को लेकर बेहद नाराज मंत्री हरक सिंह रावत ने मुख्य वन संरक्षक विनोद सिंघल को तलब भी किया है. वन मंत्री हरक सिंह रावत ने विनोद सिंघल को उनके आवास पर अवैध खनन के मामलों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और इस मामले पर नाराजगी भी व्यक्त की है.