मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ड्रीम प्रोजेक्ट मसूरी पेट्रोल पंप के पास 212 वाहनों की पार्किंग का काम पूरा हो गया है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 दिसंबर को करेंगे. जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री ने पार्किंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में कोई कमी न हो.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी वासियों की बरसों पुरानी मांग कार पार्किंग जनता को समर्पित की जाएगी. जिससे ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.

मसूरी लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता चंद्र मोहन पांडे ने कहा कि 32 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया गया है. जिसमें 212 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। पार्किंग की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी जाएगी। जिसका संचालन एवं रखरखाव पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मसूरी में पार्किंग का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही टाउन हॉल का तोहफा दिया जाएगा। साथ ही वह मसूरी के जीरो प्वाइंट पर 500 वाहनों की पार्किंग की आधारशिला रखेंगे. शिफन कोर्ट विस्थापितों के लिए पालिका प्रशासन द्वारा दी गई जमीन पर हंस कॉलोनी बनाने के लिए भूमि पूजन किया जाएगा. इसके साथ ही सीएम कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. शिफन कोर्ट को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन किया जाना है. जल्द ही शिफन कोर्ट के निवासियों को छत मुहैया कराई जाएगी। काफी मशक्कत के बाद मसूरी पेट्रोल पंप के पास पार्किंग बनाई गई है, जिससे मसूरी के लोगों को काफी राहत मिलेगी. जिससे जाम से भी निजात मिलेगी। वहीं मंत्री ने एक होटल के परिसर में जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल बांटे.

वहीं गणेश जोशी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेल मैदान का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही छात्राओं को ब्लेजर-कोट के साथ म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज को राज्य का नंबर वन स्कूल बनाने में पूरा सहयोग देंगे.