मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून-मसूरी मार्ग पर वनसुमन के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसके बाद कुछ देर के लिए सड़क पर भारी जाम लग गया। वहीं, इस हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल मच गए और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों कारों को सड़क से उतारकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस के अनुसार वनसुमन मार्ग पर मयंक नरूला निवास लाजपत नगर नई दिल्ली और अजमेर निवासी रज्जाक की कारों में जोरदार टक्कर हो गयी. कार सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस का कहना है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

