ऋषिकेश, PAHAAD NEWS TEAM
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून पहुंचने पर तेजस्वी सूर्या की रैली में जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर दमखम दिखाया. वहीं ऋषिकेश आगमन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए इंद्रमणि बडोनी चौक पर इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही पहुंचे. जिसे उंगलियों पर ही गिना जा सकता है। गौरतलब है कि इस मौके पर भाजयुमो के तीनों संभाग अध्यक्ष भी अनुपस्थित रहे। ऐसे में पूरे शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में दिख रही कमी की चर्चा हो रही है.
हीरो उस समय भाजयुमो की राजधानी देहरादून में और ऋषिकेश में जीरो नजर आया । जब मीडिया कवरेज के दौरान तेजस्वी सूर्या के स्वागत के लिए इंद्रमणि बडोनी चौक पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए. वहीं भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके से अनुपस्थित रहे, जिन पर स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारी होनी चाहिए. वहीं अगर बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर नहीं पहुंचते तो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के स्वागत का कार्यक्रम फीका नजर आता.
ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ मिनटों के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परमार्थ निकेतन की आरती में शामिल होने के लिए रवाना हो गए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में चर्चा करते भी सुनाई दिए कि आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऋषिकेश पहुंचने पर भाजयुमो के पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद क्यों थे? जबकि एक दिन पहले राजधानी देहरादून से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजयुमो से चुनाव की जिम्मेदारी संभालने की अपील की थी.
इस मामले में जब ऋषिकेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना से बात की गई तो उन्होंने अपनी दलील दी और कहा कि वह देहरादून और डोईवाला में उनके साथ थे । वहीं, इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। यही वजह रही कि ऋषिकेश में वे और उनके साथी कार्यकर्ता नजर नहीं आए। हालांकि मंडल जिसका अध्यक्ष अपने ही घेरे में अनुपस्थित रहा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता राजधानी के बाद अन्य जगहों पर कितनी है.

