श्रीनगर ,PAHAAD NEWS TEAM
देश में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी अपने इंतजाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब (वीएसएल-3) की आधारशिला रखी. वहीं, वायरोलॉजी लैब खुलने से आसपास के अन्य जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से लैब का निर्माण किया जाएगा. प्रयोगशाला बनने से वायरस (विषाणुओं) की पहचान और वायरस के नए वैरियंट्स पर शोध कार्य हो पाएंगे । यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण लैब है। यह पहाड़ी क्षेत्र की पहली लैब होगी, जिसमें सभी प्रकार के वायरल रोगों का स्तर जानने और हजारों सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने की सुविधा होगी।
इस लैब के खुलने से टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुदप्रयाग से आने वाले मरीजों में पाए जाने वाले वायरस की पहचान श्रीनगर में ही हो सकेगी. साथ ही इन जिलों से आने वाले सैंपल को अब देहरादून या ऋषिकेश नहीं भेजना पड़ेगा।

