थत्यूड़ जौनपुर : Pahaadnews team,

आजकल कांग्रेस पार्टी में अंदुरनी घमासान मचा हुवा है हाल ही जौनपुर के दो ब्लॉकों में नई न्युक्ति को लेके हुई है। थत्यूड़ ब्लाक में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सामने आ रही है जिससे नाराज हो कर सुरेन्दर सिंह रावत अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी थत्यूड़ ने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को भेजा है।


श्री रावत ने फ़ोन पर बताया कि जो ये न्युक्तिया हुई है वो सरासर गलत ओर ये एक वयक्ति के कहने पर हुई है। उन्होंने संघठन को कमज़ोर करने का आरोप लगाया है ओर कहा है ये जो भी काम हो रहा हो वो केवल एक वयक्ति को फायदा पहुंचने के लिए हो रहा है।

उन्होंने कहा है विधानसभा चुनवा एक दम नज़दीक है, चुनाव की तैयारियों की बजाय अपने अपने लोगो को संघठन गुसा रहें है, जिनका जनता से दूर दूर तक कोई वास्ता नही है। जो ये न्युक्ति हुई है वो बिलकुल असंवैधानिक है बिना संघठन को विश्वाश में लिए बगैर ये न्युक्ति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है की जिन लोगो ने संघठन को कमज़ोर करने का काम किया है उन्ही लोगो की हाथ में संघठन की कमान सौपी जा रही है।

सुरेंदर सिंह ने बताया की ये जो भो पार्टी में चल रहा है उससे तो विधान सभा चुनाव में नया पार लगना बहुत मुश्किल है। उन्होने ये भी कहा की में हमेशा से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहा हु और एक आम कार्यकर्ता की हैसियत से यहाँ तक पहुंचा हु। इससे आहत होकर अपने पद से
इस्तीफ़ा दे रहा हु।