देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
हरीश रावत के ट्वीट के बाद चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए कांग्रेस हाईकमान ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
दूर करेंगे बीजेपी की भ्रांतियां: जब हरीश रावत से पूछा गया कि बीजेपी उन्हें फायदा पहुंचाने की बात कर रही है. इस पर हरीश रावत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि बीजेपी की भ्रांतियां दूर हो जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि हरीश रावत के हर कदम से बीजेपी को ही नुकसान होता है.
हरीश रावत ने कहा कि चुनाव प्रचार समिति का मुखिया होने के नाते मैं अभियान का नेतृत्व करूंगा. इस कार्य में सभी का सहयोग मिलेगा। जब हरीश रावत से पूछा गया कि क्या उनकी नाराजगी दूर हो गई है। इसके जवाब में उन्होंने फिर गाना गुनगुनाया कि…कदम-कदम बढ़ाए जा…
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अब आप संन्यास नहीं लेंगे। इस पर हरीश रावत ने फिर वही गाना गुनगुनाया। हरीश रावत ने कहा कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं।
"Kadam, kadam badhaye ja, Congress ke geet gaye ja…I will be the face of election campaigning in Uttarakhand," says Congress leader Harish Rawat after meeting of Uttarakhand Congress leaders with the party leadership at Rahul Gandhi's residence in Delhi pic.twitter.com/cLJqr170uT
— ANI (@ANI) December 24, 2021
उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड में थम नहीं रहा है बवाल, अब कांग्रेस कार्यालय में भी हाथापाई, रावत-राजेंद्र समर्थक भिड़े
देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड में थम नहीं रहा है बवाल, अब कांग्रेस कार्यालय में भी हाथापाई, रावत-राजेंद्र समर्थक भिड़े
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस का बवाल अभी खत्म नहीं हुआ है. दिल्ली में हरीश रावत को मनाने की कोशिशों के बीच शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में जमकर बवाल हुआ. हालात यहां तक पहुंच गए कि कांग्रेसी आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई। दरअसल, हरीश रावत को अपशब्द कहने को लेकर कांग्रेस कार्यालय में मारपीट हो गई है। माना जा रहा है कि हरीश रावत समर्थकों ने गाली-गलौज के आरोप में प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह के साथ मारपीट की है.
सूत्रों की माने तो हरीश रावत के समर्थकों ने प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह पर हरीश रावत को अपशब्द कहने का आरोप लगाया है. इसके बाद हरीश रावत के समर्थक राजेंद्र शाह पर टूट पड़े और हंगामा करने लगे। मामला इतना बड़ा हो गया कि देखते ही देखते दोनों समर्थकों में मारपीट हो गई। इस घटना पर संगठन महासचिव मथुरा दत्त जोशी का बयान आया है और उन्होंने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए. आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस नेतृत्व उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल को रोकने के लिए दिल्ली में बैठक कर रहा है. कई ट्वीट कर सियासी धमाल मचाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को आज दिल्ली तलब किया गया है.
हरीश रावत के ट्वीट के बाद से कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है. इस मामले को सुलझाने में प्रियंका गांधी खुद जुटी हैं. कांग्रेस नेतृत्व ने रावत से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है.
एक दिन पहले बुधवार को पार्टी संगठन पर असहयोग का आरोप लगाने के बाद वरिष्ठ नेताओं ने रावत से संपर्क किया और कहा कि उनका मन सब कुछ छोड़ने का है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने रावत से उनके रुख के कारणों के बारे में पूछने की कोशिश की और उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।

