देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है. वहीं उत्तराखंड में हरक सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के राज्य स्तर के शीर्ष नेताओं ने भी इस पर सफाई देनी शुरू कर दी है. पार्टी नेताओं ने साफ कर दिया है कि हरक सिंह रावत ने इलाके के विकास की बात कही है. उनकी नाराजगी को देखते हुए जल्द ही मेडिकल कॉलेज के लिए 5 करोड़ की राशि बढ़ाने पर फिर से विचार किया जाएगा।
इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भी बयान आया है. मदन कौशिक ने कहा कि हरक सिंह रावत ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। हरक सिंह रावत की मांग जायज है। हरक सिंह क्षेत्र के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए कैबिनेट में 5 करोड़ रुपये जारी करने के फैसले पर नाराजगी जताई तो अब सरकार ने साफ कर दिया है कि 5 करोड़ की राशि बढ़ाने के लिए सोमवार को केंद्र से बातचीत की जाएगी. .
साथ ही राज्य स्तर पर भी इस राशि को बढ़ाने पर विचार होगा। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह ने भी हरक सिंह रावत के नाराज होने की खबर का खंडन किया.
पार्टी के इन सभी नेताओं ने दलबदल की सभी बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि हरक सिंह रावत लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे. ऐसे में उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उनकी ओर से नाराजगी व्यक्त की गई. लेकिन अब उन्हें पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है.

