बेरीनाग , PAHAAD NEWS TEAM

राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. वहीं, हड़ताल के चलते तहसीलों का काम ठप हो गया है.

आपको बता दें कि बेरीनाग, थल, गणाई गंगोली तहसीलों में हड़ताल से काम प्रभावित हुआ है. वहीं पुलिस का काम भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. अपनी चार सूत्रीय मांग में एकीकरण न करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, समान संसाधन, 16वें राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक बैच के ठोस पुनर्गठन करने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. उनके हड़ताल पर जाने से तहसीलों में काम ठप हो गया है.