मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
क्रिसमस और नए साल पर जिसके लिए पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे थे, आखिर प्रकृति ने उनकी सुन ली. उत्तराखंड के कई हिल स्टेशनों पर रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई. बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं पर्यटक बर्फबारी का मजा लूट रहे हैं. ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं (बर्फबारी के साथ नए साल का जश्न)।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। नए साल पर उत्तराखंड में भी बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि रविवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला और बर्फबारी शुरू हो गई. ताजा बर्फबारी के बाद उत्तराखंड का नजारा देखते ही बन रहा है। पहाड़ सफेद चादरों के बीच रंग गए है। मसूरी (मसूरी में मौसम की पहली बर्फबारी) और अन्य हिल स्टेशनों पर जाने वाले पर्यटक पहली बर्फबारी को देखकर उत्साहित हो रहे थे। मौसम की पहली बर्फबारी रविवार को मसूरी में हुई।
उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाया। यहां ताजा बर्फबारी को देख सैलानियों ने गढ़वाली गीतों पर खूब ठुमके लगाए। बर्फबारी देख पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई पर्यटक प्रकृति के इस तोहफे को अपने कैमरों में कैद कर रहे थे।
खिले स्थानीय व्यापारियों के चेहरे दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत अन्य राज्यों से पर्यटक बर्फबारी का मजा लेने उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

