देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

ऊधमसिंहनगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार कांग्रेस में शामिल हो गईं. उनके पति सुरेश गंगवार समेत 24 जिला पंचायत सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में सभी कांग्रेस भवन में कांग्रेस में शामिल हुए.

कांग्रेस भवन रेणु गंगवार और उनके पति सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत मौजूद रहे. रेणु गंगवार के साथ क्षेत्र के 24 जिला पंचायत सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उधम सिंह नगर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता यहां पहुंचे.

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के बहाने चुनाव टालने की कोशिश शुरू कर दी है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से चुनाव को दो से तीन महीने के लिए टालने की कोशिश कर रही है, ताकि वह अपने फायदे के लिए राज्य में कुछ और दिनों के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर सके।