रिपोर्ट – विरेन्द्र वर्मा

थत्यूड़ :

टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय में राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के प्रांगण में जौनपुर महोत्सव 2020/ 21 का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार,ब्लॉक प्रमुख सीता रावत व प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से क्षेत्र का सामाजिक,आर्थिक व सांस्कृतिक विकास होता है, जिसमें हम सभी लोगों को स्थानीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने की जरूरत है।इस अवसर पर क्षेत्रीय विद्यालय एवं ग्रामीणों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड की केदार डोली एवं शिव डोली की झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी। जौनपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर तांदी नृत्य मुख्य मुख्य आकर्षक का केंद्र बना रहा वहीं इससे पूर्व साथ किलोमीटर मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसको ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके साथ-साथ कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया । इसके अलावा क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक सामाजिक, धार्मिक ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टाल भी लगाए गए।