देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
रुड़की की अंकिता शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मिसेज इंडिया अर्थ 2021 का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली अंकिता शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता शर्मा ने देश और दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. यह प्रदेश की जनता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। वहीं अंकिता शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है.
बता दें कि रुड़की निवासी एयर होस्टेस अंकिता शर्मा ने मिसेज इंडिया अर्थ 2021 में मिसेज बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया है। वह एयर इंडिया में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित की गई थी। आकाशदीप एन्क्लेव निवासी अंकिता शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट जोंस स्कूल से की है। उन्हें एयर इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी मिल गई।
वहीं अंकिता ने बताया कि उनकी बहन एकता ने उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था. यह प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित की गई थी। उनके पति कोच्चि में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। अंकिता कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए काम करना चाहती हैं।

