बेरीनाग , PAHAAD NEWS TEAM
सरकारी प्राथमिक विद्यालय सेलावन के बंद होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय बेरीनाग पहुंचकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा.
इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले वहां तैनात शिक्षक ने गांव वालों को स्कूल बंद होने और यहां छात्रों की संख्या कम होने की बात कही थी. इसके साथ ही बच्चों को अन्यत्र प्रवेश दिलाने और बच्चों की टीसी काटने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया .
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि पूर्व में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और वहां तैनात शिक्षक की मिलीभगत से स्कूल को बंद किया गया है. इस स्कूल में 12 से ज्यादा बच्चे पढ़ते थे । अभिभावकों और ग्रामीणों को झूठी बात फैलाकर स्कूल को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द स्कूल दोबारा नहीं खोला गया तो शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.
ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय बेरीनाग पहुंचकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा.

